जमुई: बेहरा जंगल स्थित कुएं से नवोदय छात्र का मिला शव,पीएम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Mar 31, 2024 चिहरा जंगल स्थित बेहरा गांव के कुएं से पांच दिनों से लापता नवोदय के छात्र का रविवार को शव बरामद किया गया है। जिसके शव को दोपहर बाद पीएम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान बेहरा निवासी देवेंद्र हेंब्रम का 14 वर्षीय पुत्र कैलाश हेंब्रम के रूप में की गई है।बताया जाता है कि मृतक छात्र कैलाश नवोदय विद्यालय का छात्र था जो 5 दिन से लापता था।