जमुई: काकन गांव में डीजे लदे पिकअप वाहन की ठोकर से 13 महीने के मासूम बच्चे की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Mar 31, 2024 काकन गांव में डीजे लदी पिकअप वाहन ने13 माह के मासूम बच्चे को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।उसके बाद घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई, फिर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा रविवार की दोपहर बाद मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजन के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।