जमुई: द्वारिका विवाह भवन में पीएम के आगमन पर चुनाव प्रबंधन समिति की हुई बैठक
Jamui, Jamui | Mar 31, 2024 द्वारिका विभाग भवन में रविवार को चुनाव प्रबंधन समिति की एक अहम बैठक एनडीए गठबंधन के सदस्यों के साथ की गई। जिसमें आगामी चार अप्रैल को एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में सभा को संबोधित करने जमुई पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारी पर चर्चा की गई। साथ ही पीएम के आगमन की तैयारी को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।