जमुई: जमुई में गर्मी-लू और आगलगी को लेकर प्रशासन हुआ अलर्ट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Jamui, Jamui | Apr 8, 2026 जमुई में भीषण गर्मी, लू और आगलगी की आशंका को देखते हुए डीएम नवीन कुमार ने बुधवार 3 बजे आपदा समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीएचईडी, नगर निकाय और अग्निशमन विभाग को समन्वय के साथ काम करने, टैंकर व हाइड्रेंट तैयार रखने का आदेश दिया गया।