फिरोजाबाद: जर्जर अम्बेडकर भवन के जीर्णोद्धार की मांग
फिरोजाबाद की नई बस्ती स्थित अम्बेडकर भवन की हालत जर्जर होने के कारण समाज में चिंता का माहौल है।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव प्रबन्ध समिति (रजि.) ने समाज कल्याण अधिकारी को पत्र सौंपकर भवन के मरम्मत और विकास कार्य कराने की मांग की है।
समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, सचिव बबलू केडी जाटव और कोषाध्यक्ष एड0 आनन्द गौतम ने कहा कि भवन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित है और हर वर्ष 14 अप्रैल को हजारों लोग जयंती मनाने आते हैं। जर्जर हालत के कारण कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।
पत्र में अनुरोध किया गया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा अम्बेडकर पार्क एवं भवन के निर्माण/मरम्मत का कार्य शीघ्र कराया जाए। पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी महोदय को भी भेजी गई है।
आपकी राय क्या है? क्या सरकार को इस पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए? कमेंट में बताएं 👇
#FirozabadNews #AmbedkarBhawan #JaiBhim #SamajKalyanVibhag #UPGovernment #DrAmbedkar #Firozabad
---