*जिला चिकित्सालय में एक करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक ओपीडी हॉल*
जिलाधिकारी श्री पुलकित गर्ग ने बताया कि जिला चिकित्सालय में मरीजों की बढ़ती संख्या एवं ओपीडी में आने वाले रोगियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए आधुनिक ओपीडी हॉल का निर्माण कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिला खनिज निधि के माध्यम से लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले इस नवीन ओपीडी हॉल में लगभग 250 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। हॉल में मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए बेहतर एवं व्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि नवीन ओपीडी हॉल का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके पूर्ण होने के उपरांत जिला चिकित्सालय में ओपीडी व्यवस्था अधिक सुचारु एवं व्यवस्थित होगी तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी।