* कल दोपहर कुछ नौजवान धनुष चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हुड़दंग करने लगे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे।
* इसी दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने एक पुतला निकालकर उसमें आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा रोकने पर छीना-झपटी हुई, जिसमें एक प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस कर्मी आग की चपेट में आकर प्रभावित हुए।
* इस घटना के संबंध में पुलिस ने भीड़ में शामिल *15 लोगों को नामजद* तथा *15-20 अन्य अज्ञात* लोगों के विरुद्ध कोतवाली कर्वी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
* घटना की सीसीटीवी फुटेज, वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ्स के आधार पर अन्य लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। सभी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की जायेगी।
*उपर्युक्त प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह की वीडियो बाइट।*