सेवा ज्योति कलश यात्रा के दौरान पूर्व विधायक आनंद शुक्ला से खास बातचीत, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी रखी बात
चित्रकूट। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जनपद चित्रकूट द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा ज्योति कलश यात्रा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान हमारे संवाददाता दिनेश सिंह कुशवाहा ने मऊ-मानिकपुर के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सेवा ज्योति कलश यात्रा के उद्देश्य, सेवा संकल्प अभियान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर अपनी बात रखी।
खास बातचीत में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने अपनी रणनीति और तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की भूमिका और संगठन को मजबूत करने को लेकर भी विचार साझा किए।
सेवा ज्योति कलश यात्रा और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने क्या कुछ कहा—देखिए हमारे संवाददाता दिनेश सिंह कुशवाहा की यह खास बातचीत।