शैल्बी हॉस्पिटल्स ने उदयपुर में किया ऑर्थोपेडिक सिम्पोजियम, 400 से अधिक लोगों ने ली विशेषज्ञों से जानकारी
उदयपुर: बदलती जीवनशैली के कारण युवाओं में हड्डियों और जोड़ों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसी विषय पर शैल्बी हॉस्पिटल्स ने स्पेक्ट्रम रिसॉर्ट में उदयपुर ऑर्थोपेडिक सिम्पोजियम 2026 आयोजित किया, जिसमें 400 से अधिक लोगों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने सही पॉश्चर, नियमित व्यायाम और समय पर जांच को स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी बताया। संस्थापक डॉ. विक्रम शाह ने कहा कि लंबे समय तक बैठकर काम करना और स्क्रीन टाइम बढ़ना कम उम्र में कमर, गर्दन और घुटनों की समस्याओं का बड़ा कारण है। कार्यक्रम में रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट और आधुनिक ऑर्थोपेडिक उपचार तकनीकों की भी जानकारी दी गई।
#Udaipur #ShelbyHospitals #OrthopaedicSymposium2026 #BoneHealth