सुल्तानपुर: मेजरगंज में प्रतिष्ठित बिस्किट व्यवसायी ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर लगाई फांसी, मौत
कोतवाली नगर के मेजरगंज में बीती रात संदिग्ध परिस्थितयों में प्रतिष्ठित बिस्किट व्यवसाई पवन कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजन उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचे, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया है। कोतवाल श्रीराम पाण्डेय ने बताया शव को पीएम में भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।