बिंदकी: खजुहा के पीएचसी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विधायक ने 10 स्वास्थ्य महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया
फतेहपुर जनपद के खजुहा के पीएचसी में रविवार को दिन में 1 बजे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की मौके पर भाजपा के जहानाबाद के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 10 महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीएमओ राजीव नयन गिरी, अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र सिंह, बीजेपी के रमाकांत त्रिपाठी, अरुण शुक्ला, राजकुमार, संग्राम आदि रहे।