बालोद जिले में कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया गया है। अब संयुक्त जिला कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन आयोजित होगा, जिसमें कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा आम नागरिकों की समस्याएं सुनेंगी और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देंगी।