भरतपुर जिले के नदबई कस्बे में कुम्हेर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बैठे मजदूरों पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने लोहे के पाइप और डंडों से मजदूरों के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।