विजयनगर: राजनगर में लूटपाट व मारपीट मामले में पीड़ित ने बिजयनगर पुलिस थाने में दर्ज कराया मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
बिजयनगर थाना क्षेत्र के राजनगर में शम्भू खां पठान के साथ मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में राजनगर निवासी शम्भू खां पठान ने बुधवार शाम 4 बजे बिजयनगर पुलिस थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है।मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है,जिसमें पीड़ित शम्भू खां पठान के साथ लूटपाट व मारपीट की गई है।पुलिस इसकी जांच कर रही है।