नानपारा: समतलिया बॉर्डर पर पुलिस का पहरा, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई गई गश्त, प्रशासन सक्रिय
आगामी त्यौहार व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में समतलिया बॉर्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा है अपराध-नियंत्रण व आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चौकी प्रभारी समतलिया द्वारा भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मुख्य मार्गों व संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। नेपाल से आवाजाही करने वालों की चेकिंग जारी है। प्रशासन सक्रिय है।