नानपारा: मटेरा पुलिस ने कानून और शांति व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्य बाजारों का किया निरीक्षण
बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मटेरा प्रभारी निरीक्षक मदनलाल के द्वारा मय पुलिस बल के साथ मुख्य बाजार का निरीक्षण कर आम जनमानस से कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की इस दौरान ड्यूटी में लगे जवानों को सतर्क किया गया और कानून शांति व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।