नानपारा: बाबागंज में गायत्री परिवार द्वारा दीप यज्ञ का आयोजन, दिव्यता से अभिभूत हुआ जनमानस
सनातन धर्म में भारत की संस्कृति को अच्क्षुण्य बनाए रखने के लिए अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार द्वारा एक दीप यज्ञ का आयोजन बाबागंज कौशल किशोर वर्मा के निवास पर आयोजित किया। इस धार्मिक आयोजन में अधिक संख्या में मातृ शक्ति उपस्थिति रही। गायत्री परिवार की वरिष्ठ सदस्य पाटन दीन वर्मा ने दीप यज्ञ की महत्ता को बताते हुए कहा दीपक की लौ ऊपर की ओर ले जाती है।