एलेनाबाद: ऐलनाबाद के तलवाड़ा खुर्द गांव में बारिश ना होने से फसलों को बड़ा नुकसान, किसानों ने मुआवजे की मांग की
तलवाड़ा खुर्द गांव में बारिश और नहरी पानी न मिलने से धान समेत कई फसलें खराब हो गई हैं। प्रभावित किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर विशेष गिरदावरी और मुआवजे की मांग की है।