बैरिया: तीन दिसंबर से लक्ष्मी नारायण यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, तैयारियां पूरी जोर शोर से
Bairia, Ballia | Nov 29, 2026 बलिया के बहुआरा-मुरार पट्टी में तीन दिसंबर से शुरू होने वाले लक्ष्मी नारायण यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 8 दिसंबर तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन समिति ने सभी के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।