बैरिया थाना अंतर्गत रानीगंज बाजार के युवा व्यवसाय रवि गुप्ता ने आत्महत्या कर ली है। गुरुवार को सुबह 6.30 बजे के लगभग घटना की जानकारी हुई, तो व्यवसाय के घर के सामने काफी संख्या में भीड़ लग गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेंद्र प्रसाद सिंह काफी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले