सागर नगर: गोपालगंज में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार
वर्तमान समय में रिश्ते केवल नाम के होने लगे है। आए दिन ऐसा कुछ सुनने को मिल जाता है जिससे रिश्तों पर से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है। ऐसा ही रिश्तों को तार तार करने वाला मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक सौतेले पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को ही अपनी हवस का शिकार बना लिया। सौतेला पिता पिछले दो साल से नाबालिग बेटी के साथ गलत काम कर रहा था।