➡️ मुख्यमंत्री जनकल्याण सम्बल योजनांतर्गत अनुग्रह सहायता राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरण
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि का वितरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा श्रम मंत्री की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास भोपाल से सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर सागर जिले के 258 हितग्राहियों के खातों में कुल 5 करोड़ 94 लाख रुपये की सहायता राशि सीधे अंतरित की गई।
कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर कार्यालय के NIC सभाकक्ष में किया गया, जहां हितग्राहियों ने सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरण कार्यक्रम को देखा। जिले के सभी जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिला श्रम अधिकारी श्रीमती ज्योति पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन सहित नगर निगम सागर, जनपद पंचायत सागर एवं नगर पालिका मकरोनिया के हितग्राही उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar