मंझनपुर: कौशांबी में खत्म हुई न्यू प्रेस क्लब नामांकन प्रक्रिया, तीन लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए किया दावा,19 नामांकन हुए
कौशांबी में न्यू प्रेस क्लब का चुनाव 2 साल में होता है जिसकी चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन था नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है।अध्यक्ष पद के लिए विमलेश शुक्ला अशोक विश्वकर्मा और अनिरुद्ध पांडे ने नामांकन किया है।अन्य पदों के लिए कुल 19 लोगों ने नामांकन किया है। नामांकन का समय 3:00 बजे तक था जिसका मतदान 15 सितंबर को होगा।