मनेर: मनेर के प्रसिद्ध मिठाई लड्डू का चुनाव के रिजल्ट के पहले बढ़ी डिमांड, भाजपा राजद के समर्थकों ने किया ऑर्डर
Maner, Patna | Jun 3, 2024 मनेर में प्रसिद्ध मिठाई बिक्रम के चुनावी सभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा लिए गए नाम के बाद लगातार डिमांड बढ़ते ही जा रहा। सभी दलों के समर्थकों ने चुनाव के रिजल्ट के पहले ही काफी मात्रा में लड्डू बनने की डिमांड कर दी है। जिसके बाद लगातार मनेर का लड्डू बन रहा। बता दे कि बिक्रम में पीएम ने 4 जून को जीत की खुशी में मनेर के लड्डू खाने की बात कही थी।