मनेर: हल्दी छपरा गांव में ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाला, इलाज के लिए कराया गया अस्पताल में भर्ती
Maner, Patna | Jun 2, 2024 मनेर का हल्दी छपरा गांव में ससुराल वालों ने एक महिला के साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया है। जिसके बाद घायल अवस्था में महिला मनेर थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। वहीं पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां महिला का इलाज चल रहा है। घायल महिला की पहचान हल्दी छपरा के रहने वाली रागिनी देवी बताई जा रही है।