नगर निकाय चुनाव को लेकर पिछले 1 सप्ताह से लगातार जारी चुनावी प्रचार वाहनों का शोर शनिवार की शाम 5 बजाते ही थम गया। वहीं अब प्रत्याशी मोहल्ला मोहल्ला डोर टू डोर घूमते नजर आ रहे हैं। चुनावी शोर थमने के बाद प्रत्याशी घर घर जाकर मतदाताओं को रिझाने और अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रहे हैं।प्रत्याशी हर हथकंडा अपना रहे हैं जिससे मतदाता खुश हो सके।