बहराइच: बहराइच जिले में सीमावर्ती क्षेत्रों के चिन्हित अतिक्रमणों को हटवाने का निर्देश दिया डीएम ने
बहराइच जिले में भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के 0 से 15 कि.मी. में सरकारी भूमि एवं नो मेन्स लैन्ड पर अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने के सम्बन्ध में की जा रही कार्यवाही की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।