बहराइच: बक्शीपुरा चांदमारी में विशेष अभियान चलाकर चार बाल श्रमिकों को सुरक्षित रूप से किया गया रेस्क्यू
बुधवार को थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा जनपद बहराइच में श्रम विभाग व एनजीओ के पदाधिकारियों के साथ बक्शीपुरा चांदमारी में अभियान चलाकर दरगाह शरीफ क्षेत्र से कुल चार बाल श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त करते हुए रेस्क्यू किया गया है साथ ही नियोक्ताओं के विरुद्ध श्रम विभाग टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।