बहराइच: मुर्गीहा इलाके के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, हादसे में 2 व्यक्ति हुए घायल, एक की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्गीहा इलाके के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां विनोद की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने इलाज के बाद लखनऊ रेफर कर दिया है। वहीं दूसरा व्यक्ति घायल हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।