बहराइच: बंशपुरवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले की हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंशपुरवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि बीते कुछ माह पहले विवाद हुआ था। जाच जारी।