बहराइच: सुखनदिया बाजार पहुंची साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले में 450 लोगों का किया टू स्टेप वेरीफिकेशन
बुधवार को साप्ताहिक बाजार में साइबर फ्रॉड से बचाव को लेकर संचालित अभियान के तहत 450 लोगों को मोबाइल फोन व सोशल मीडिया पर बने आईडी को टू स्टेप वेरीफिकेशन व मोबाइल में इंस्टॉल कर महत्वपूर्ण ऐप्स में कठिन पासवर्ड लगाने सहित मोबाइल में आने वाले लिंक व एपीके फाइल से बचने व साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।