बहराइच: झारखंड से लापता मासूम भाई-बहन की खोज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के सचिव ने आमजन से की सहयोग की अपील
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के सचिव/अपर जिला जज विराट शिरोमणि ने बुधवार को बताया कि झारखंड के जनपद रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौसीबाड़ी मल्लार कोचा स्थित घर से लापता दो बच्चों अंश 5 वर्ष और अंशिका 4 वर्ष 2 जनवरी से लापता है। जिनकी स्थानीय पुलिस व जिला प्रशासन खोज मे प्रयासरत है। ऐसे मे आमजन से खोज जैसे नेक कार्य मे सहयोग करने की अपील की गई है।