कराहल में आयुष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
छोलघटा एवं बगवाज में भी लगाये शिविर
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद दिवस के पूर्व आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के क्रम में कराहल, छोलघटा एवं बगवाज में आयुष शिविरों का आयोजन किया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ जीपी वर्मा ने बताया कि आरोग्य धाम होम्योपैथी कराहल के तत्वाधान में अंग्रेजी माध्यम बालक छात्रावास कराहल परिसर में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संवर्धन शिविर संपन्न हुआ। जिसमें डॉ अनूप कुमार सोनी एवं डॉ कौशल श्रीवास्तव द्वारा 48 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान श्री सुनील कुमार पाण्डे दवासज, श्री धर्मेंद्र सिंह परमार योग प्रशिक्षक एवं श्री आदर्श बाजुल्ला योग सहायक उपस्थित रहे।
इसी प्रकार आयुर्वेद औषधालय प्रेमसर के तत्वाधान में ग्राम छोलघटा में आंगनवाड़ी केन्द्र पर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संवर्धन शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि प्रदान की गई। इसी प्रकार आयुष औषधालय बगवाज में भी शिविर लगाया गया। उक्त स्थानों पर आयोजित शिविर के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा स्वच्छता, पोषण, दिनचर्या के बारे में जानकारी प्रदान की गई। आयुर्वेद, योग एवं होम्योपैथी के समन्वय से स्वास्थ्य संवर्धन एवं संरक्षण के बारे में समझाया गया। इसके साथ ही औषधिय पौधों की जानकारी भी प्रदान की गई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur