लखीसराय: अशोक धाम मंदिर परिसर में अशोक धाम महोत्सव का हुआ समापन, प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
इंद्रधनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम के 49 वें प्रकाट्य दिवस के अवसर पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय अशोक धाम महोत्सव का बुधवार को समापन हुआ. अपराह्न 5:34 बजे सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस ब्रीफ के मुताबिक अंतिम दिन लखीसराय में पर्यटन की संभावनाएं विषय पर निबंध लेखन एवं अन्य प्रतियोगिता हुई.