लखीसराय: शहर के पुरानी बाजार में निजी प्रांगण परिसर में जन सुराज पार्टी की बैठक आयोजित
पुरानी बाजार एक निजी प्रांगण में जनसुराज पार्टी की बैठक मंगलवार की दोपहर 12:30 पर आयोजित की गई। बैठक में पार्टी कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे ।बैठक में मुख्य रूप से आगामी 11 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार बदलाव रैली में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की बातों को सुन सके एवं जिले से ज्यादा से ज्यादा लोग रैली में शामिल हो।