लखीसराय: पुरानी बाजार लायंस क्लब परिसर में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री दक्षिण बिहार के निधन पर शोक सभा आयोजित
शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित लाइंस क्लब परिसर में मंगलवार की संध्या 4:40 पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री दक्षिण बिहार के संजय कुमार के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया ,शोक सभा के दौरान उनके तैलिय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन व्रत धारण किया गया।