फूलपुर: पुरानी पेंशन समेत विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक लखनऊ रवाना हुए
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र के अहरौला में आज शुक्रवार को दोपहर दो बजे से पुरानी पेंशन बहाल करने, निजीकरण पर रोक लगाने और टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अटेवा के आह्वान पर शुक्रवार को अहरौला ब्लॉक क्षेत्र के काफी संख्या में शिक्षक लखनऊ रवाना हुए।