लालगंज: लालगंज ब्लाक की ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव समय पर न होने की चर्चा से ग्रामीणों और संभावित उम्मीदवारों में निराशा
लालगंज विकासखंड की ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव समय पर न होने की चर्चा से ग्रामीणों और संभावित उम्मीदवारों में निराशा का माहौल है। मौजूदा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में संभावित प्रधानों ने शनिवार शाम 4:00 बजे कहा कि 5 साल तक प्रधान रह चुके लोगों को दोबारा जिम्मेदारी देना उचित नहीं होगा।