भानपुरा: भानपुरा में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, वरिष्ठ पार्षद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
नगर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब आमजन के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। गली-मोहल्लों में कुत्तों के झुंड दिखाई देने से विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रहवासियों में भय का माहौल है। पंजाबी कॉलोनी निवासी राम माणिक ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों द्वारा बच्चों पर हमला करने की घटना सामने आ चुकी है।