नाला: VHSNC की रविवार को पाथरघाटा सहित विभिन्न स्थानों पर बैठक हुई
Nala, Jamtara | May 11, 2025 रविवार अपराह्न 3 बजे पाथरघाटा सहित विभिन्न जगहों में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति (VHSNC )की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी दासीमुनी हांसदा ने की। इस दौरान टीकाकरण को लेकर चर्चा किया गया इसके अलावे एचबीएनसी, एचबीवाईसी, परिवार नियोजन की प्रगति समीक्षा की गई। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं के बीच पोषण से संबंधित चर्चा की गई|