नाला: नाला हाटतला में रविंद्र जयंती पर जागरण तरुण संघ ने आयोजित किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
Nala, Jamtara | May 10, 2025 जागरण तरुण संघ नाला नीचे पाड़ा की ओर से रविंद्र जयंती के अवसर पर शुक्रवार देर रात 11 तक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत रूप से उप प्रमुख समर माजी,कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष पंकज झा, नाला पंचायत के मुखिया अजीत मुर्मू, सुकुमार पाल आदि अतिथियों के द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई|