नाला: दलाबड़ काली मंदिर परिसर में महामृत्युंजय महायज्ञ को लेकर यज्ञ कमेटी की हुई बैठक
Nala, Jamtara | May 11, 2025 दलाबड़ काली मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 महामृत्युंजय महायज्ञ को लेकर रविवार शाम 6 बजे यज्ञ कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आशीष तिवारी ने की।इस अवसर पर महामृत्युंजय महायज्ञ अनुष्ठान को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से 5 जुन 2025 को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया|