पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय के बाहर शारीरिक शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को घेरा, जमकर किया हंगामा
जदयू कार्यालय के बाहर बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे नियोजित शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को घेर लिया। पहले तो सभी ने खूब हंगामा किया लेकिन उसके बाद सभी ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के सामने अपनी बातों को रखा।