लालबर्रा: पांढ़रवानी में संत सेन जी महाराज की 726वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, समाज रहा एकजुट
लालबर्रा नगर मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम पांढ़रवानी में आराध्य देव संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाई गई। इस पावन अवसर पर सेन समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पांढ़रवानी स्थित सेन मंदिर में प्रतिमा के जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके पश्चात विश्व कल