आबू रोड: माउंट आबू में 'क्लीन आबू-ग्रीन आबू' अभियान का शुभारंभ, होटल्स एसोसिएशन ने शुरू किया सघन पौधारोपण
माउंट आबू मे पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'क्लीन आबू-ग्रीन आबू' अभियान के तहत माउंट आबू होटल्स एसोसिएशन (MAHAS) द्वारा अशोक वाटिका परिसर में सघन पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उप जिला कलेक्टर डॉ. अंशु प्रिय एवं नगर पालिका आयुक्त मेहता ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की