मड़ावरा: मड़ावरा थाने में तैनात फालोवर ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर
थाना मड़ावरा में तैनात एक फालोवर ने रविवार दोपहर करीब 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे कि उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया गया।