सोनबरसा: पांच दशक पुरानी परंपरा का प्रतीक विशाल महावीरी झंडा खड़ा, आज दिखेंगे खिलाड़ियों के हैरतअंगेज करतब
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट सोनबरसा बाजार रैन में पांच दशक से अधिक पुरानी महावीरी झंडोत्सव की परंपरा एक बार फिर आस्था और उत्साह के साथ जीवंत हो उठी। छठ महापर्व के समापन के बाद आयोजित होने वाले इस पारंपरिक झंडोत्सव के तहत मंगलवार की देर शाम श्रद्धालुओं और झंडा समिति के सदस्यों ने विधि-विधान के साथ विशाल महावीरी झंडे को निर्धारित स्थल पर खड़ा किया।