थावे: थावे मंदिर में पूजा करने आई यूपी की बुजुर्ग महिला लापता, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत, खोजबीन शुरू
थावे थाना क्षेत्र के थावे दुर्गा मंदिर परिसर में यूपी से पूजा अर्चना करने आई एक बुजुर्ग महिला लापता हो गई। लापता हुई महिला की खोजबीन करने के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों ने पुलिस से इसकी शिकायत की है।