थावे: चनावे मंडल कारा में कैदी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, शराब तस्करी में गया था जेल
गोपालगंज : चनावे मंडल कारा में बंद कैदी की अचानक बिगड़ी तबीयत। सीने में दर्द के बाद जेल प्रशासन ने सदर अस्पताल भेजा। रास्ते में आने के क्रम में कैदी की हुई मौत। तीन दिन पूर्व शराब कांड मामले में उत्पाद विभाग ने भेजा था जेल। नगर थाना के कोन्हवा मोड़ के समीप ट्रक से टकराई थी शराब लदी स्कॉर्पियो।