मंसूरचक: में कुश्ती मल्लयुद्ध प्रतियोगिता का भूमि पूजन कर किया गया उद्घाटन, बिहार के नामचीन पहलवान उतरे मल्लयुद्ध पीच पर
मंसुरचक प्रखंड के नर नारायण सिन्हा प्लस टू विद्यालय मंसूरचक मे राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, विशिष्ट अतिथि बिहार राज्य के खेल निदेशक महेंद्र कुमार, बेगूसराय के एसपी मनीष सहित अन्य ने बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे भूमी पूजन कर किया। अतिथियों का सम्मान रेफरी विवेक भारद्वाज ने किया।